फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी, पति की मौत

विज्ञापन
युवक की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला (औरैया) । बेला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम याकूबपुर में औंरो निवासी एक गल्ला व्यापारी को बाइक से जाते समय तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिससे गल्ला व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कानपुर-बेला मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ बिधूना के अलावा बिधूना व बेला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया। जिस पर तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद जाम खुल सका। मार्ग जाम होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। उधर पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत व्यापारी हेलमेेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

ग्राम औंरो निवासी गल्ला व्यापारी लालजीत (45) पुत्र शंकर लाल मंगलवार को अपनी पत्नी राजवती के साथ घर से शाम लगभग चार बजे याकूबपुर बाजार करने आया था। जैसे ही वह कसबा याकूबपुर पहुंचा ही था कि तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पत्नी दूर जा गिरी। जबकि बाइक चला रहे लालजीत ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने कानपुर-बेला मार्ग जाम कर दिया। इससे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। जाम लगने की जानकारी होते ही सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह, बिधूना कोतवाली इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति व बेला थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। जिसमें लगभग तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद आक्रोशित लोगों को समझाया जा सका। इसके उपरांत ही जाम खुल सका। घटना के संबंध में बेला थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव ने बताया कि घटना के बाद भाग रहे ट्रक को चालक समेत हिरासत में ले लिया गया है। वहीं पत्नी की तहरीर पर ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के तीन पुत्र संजीव, राजीव और विशाल हैं, जिनकी शादी हो चुकी हैं। व्यापारी के एक बेटी अंजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें