कानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की लिखित परीक्षा 27 जुलाई को कराई जाएगी।
शहर में सरकारी, अनुदानित व निजी शिक्षण संस्थानों में 139 केंद्र बनाए जाएंगे। 65,280 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। मंगलवार को जिला प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से केंद्र आवंटन का कार्य किया जाता रहा।
परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच होगी। एक शिक्षक 24 अभ्यर्थियों की निगरानी करेगा। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग से 5440 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जानी प्रस्तावित है।