फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाजमऊ आगजनी: रिजवान सोलंकी ने खुद को बताया विधायक, पुलिस के पास पहुंची सात तहरीरें, गैंगस्टर की भी तैयारी

Thu, 01 Dec 2022 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जाजमऊ आगजनी मामले में अग्रिम जमानत अर्जी में दिए गए ब्योरा में रिजवान ने खुद को विधायक बताया है। पुलिस ने इस तथ्य को गंभीरता से लिया। इस पर भी केस दर्ज हो सकता है। मामले में तफ्तीश जारी है और सात गंभीर तहरीरें पुलिस के पास पहुंची हैं।
विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाजमऊ के प्लॉट में आगजानी व रंगदारी के मामले के आरोपी सपा विधायक और उनके भाई रिजवान सोलंकी खुद अपने जाल में फंसते जा रहे हैं। फर्जी दस्तावेज बनवाकर यात्रा करने में इरफान व उनको मदद करने वाले फंसे और अब रिजवान पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

विज्ञापन

रिजवान ने कोर्ट में जो अग्रिम जमानत संबंधी अर्जी लगाई है। उसमें खुद को चार बार का विधायक बताया है। पुलिस को इसकी जानकारी होते ही इस संबंध में सभी दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए हैं। इसमें भी एफआईआर दर्ज हो सकती है।
आगजनी व रंगदारी के केस में इरफान व रिजवान दोनों आरोपी हैं। ग्वालटोली में दर्ज किए गए जालसाजी, धोखाधड़ी व साजिश रचने के केस में भी दोनों भाई नामजद आरोपी हैं। इस बीच रिजवान को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल अग्रिम जमानत के लिए दोनों आरोपी अर्जी दे चुके हैं।

विज्ञापन

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक रिजवान ने उसमें लिखा है कि वह चार बार का विधायक है। जबकि आज तक वह विधायक बना ही नहीं। इरफान विधायक हैं। ऐसे में कोर्ट को गलत जानकारी देने व गुमराह करने का मामला सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के उच्चाधिकारी इसमें बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

दिसंबर के अंत तक दोनों केस में लगेगी चार्जशीट
आगजानी व रंगदारी का केस आठ नवंबर को जाजमऊ थाने में दर्ज हुआ था। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर का कहना है कि इस केस की विवेचना काफी हद तक पूरी कर ली गई है। दिसंबर के अंत तक इसमें चार्जशीट लगा दी जाएगी।

वहीं जालसाजी वाला केस 26 नवंबर को ग्वालटोली थाने में दर्ज किया गया है। इसमें बीस दिसंबर तक चार्जशीट लगाने का दावा अफसर कर रहे हैं। बता दें कि विधायक के भाई भी फरार हैं, उनकी तलाश भी की जा रही है।

सात तहरीरें पहुंची, बढ़ सकते हैं केस, गैंगस्टर की भी तैयारी
पुलिस के मुताबिक इरफान व रिजवान के खिलाफ सात तहरीरें मिल चुकी हैं। इसमें जमीन कब्जे, धमकाने, वसूली आदि की हैं। पुलिस इन सभी शिकायतों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि जिन मामलों में साक्ष्य पाए जाएंगे, उनमें केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक भविष्य में विधायक व उसके भाई पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें