यूपी के चित्रकूट जिले में भरतकूप क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद होने पर वह घर से चली आई और मानिकपुर स्टेशन के बाहर स्थानीय एक रिक्शा चालक मिला जिसने कहा कि वह शादीशुदा नहीं है और उसके साथ शादी कर रहेगा। झांसे में आकर महिला उसके साथ मानिकपुर में ही रहने लगी। इस दौरान उसने दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई।
तीन दिन पहले उसे पता चला कि रिक्शा चालक पहले से शादीशुदा है तो इसका विरोध किया। जिस पर आरोपी ने उसे रात को जमकर मारा पीटा इसके बाद घर छोड़कर भाग गया है। बुधवार को थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि महिला ने जिसके नाम तहरीर दी है। उसकी तलाश की जा रही है।