फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रिक्शा चालक की पिटाई से मौत, भाई पर था छेड़खानी करने का शक, केस दर्ज कर जांच शुरू

Thu, 27 Oct 2022 07:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रायपुरवा इलाके में रिक्शा चालक के भाई पर  महिला से छेड़खानी का आरोप लगा हंगामा शुरू हुआ था। मौके से भाई तो भाग निकला, लेकिन भीड़ ने रिक्शा चालक को पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
रायपुरवा कोतवाली,कानपुर नगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रायपुरवा राखी मंडी में भीड़ ने एक रिक्शा चालक को पीट-पीटकर मरणासन कर दिया। कुछ ही घंटे बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। रिक्शा चालक के भाई पर एक महिला से छेड़खानी करने का शक था। जब भीड़ ने हमला किया, तो वह वहां से निकल गया था और रिक्शा चालक फंस गया था।

विज्ञापन

उसको भीड़ ने निशाना बनाया। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की है। राखीमंडी में तीन भाई बबलू, गोलू और मनोज(40) रहते हैं। बबलू के मुताबिक दीवाली के दिन मोहल्ले में एक महिला घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। तभी गोलू वहां से गुजरा। गोलू शराब के नशे में था।
इस दौरान अचानक से वह फिसला और महिला पर गिर गया। महिला चीखने चिल्लाने लगी, जिससे दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। गोलू को पीटने लगे। तभी उसका भाई मनोज(ई-रिक्शा चालक) वहां आ पहुंचे और गोलू को बचाने का प्रयास करने लगे। गोलू वहां से बचकर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब भीड़ ने मनोज को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। बुधवार रात मनोज की इलाज के दौरान मौत हो गई। एडीसीपी पूर्वी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें