फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा न दिलाने व रुपये लेने में राजस्व निरीक्षक निलंबित, पीड़ित ने डीएम से की थी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। न्यायालय के आदेश पर भी राजस्व निरीक्षक ने बंटवारे की जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया। वहीं पीड़ित से सात हजार रुपये भी ले लिए। किसान की शिकायत पर जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

डेरापुर तहसील क्षेत्र के इंदरुख गांव के रहने वाले किसान आदित्य कुमार अवस्थी ने 11 नवंबर को जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जेपी सिंह को शिकायती पत्र दिया था।
आदित्य ने क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक सुभाष चंद्र पर आरोप लगाया था कि न्यायालय के बंटवारे का आदेश पारित होने के बाद भी उससे सात हजार रुपये ले लिए। इसके बाद भी अब तक उसके हिस्से की भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया गया।
विज्ञापन

डीएम ने मामले की जांच कराई। जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। जिस पर कार्रवाई की गई। एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने बताया कि राजस्व निरीक्षक का अचारण नियमावली के विरुद्ध कार्य पाया गया। जिसपर डीएम ने निलंबित करते हुए कार्यालय रजिस्ट्रार कानूनगो तहसील डेरापुर में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें