सहूलियत के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने
पोर्टल पर कानपुर जिले में 88 हजार भारी वाहनों के ड्राइवर दर्ज हैं। लंबी दूरी पर चलने वाले ट्रक ड्राइवर कई दिनों तक सफर में रहते हैं। ये ड्राइवर अक्सर अपनी गाड़ी के केबिन में ही सो जाते हैं। नेशनल हाईवे पर ड्राइवरों को मिलने जा रही इस सुविधा के बाद होने वाले हादसों पर भी काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा। लोकसभा चुनावों से पहले ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े ड्राइवर वर्ग को दिए जाने वाली सहूलियत के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।