वन विभाग पूरा करेगा चार विभागों का लक्ष्य
जिन चार विभागों को पौधारोपण कार्यक्रम से दूर रखा गया है, उनका लक्ष्य वन विभाग ने खुद अपने पास रखा है। पिछले साल वन विभाग के पास 1734400 पौधारोपण का लक्ष्य था। दिलचस्पी न लेने वाले चार विभागों के पास 49700 पौधारोपण का लक्ष्य था। वन विभाग ने उन चारों विभागों को दिया जाने वाला लक्ष्य इस बार खुद अपने ही पास रख लिया है।
इन विभागों को बड़ी जिम्मेदारी, पिछले साल से ज्यादा है लक्ष्य
विभाग का नाम पिछले साल का लक्ष्य इस साल का लक्ष्य
वन विभाग 1734400 2165600
ग्राम्य विकास विभाग 1050420 1079777
कृषि विभाग 201300 215000
पर्यावरण विभाग 152544 153000
उद्यान विभाग 132400 133000
इनका पिछले साल से लक्ष्य बढ़ा, फिर भी सबसे कम जिम्मेदारी
विभाग का नाम पिछले साल का लक्ष्य इस साल का लक्ष्य
माध्यमिक शिक्षा विभाग 2400 7000
बेसिक शिक्षा विभाग 2400 11000
सहकारिता विभाग 4760 4760
पशुपालन विभाग 6580 7000
पिछले पांच साल में इस तरह बढ़ता रहा पौधारोपण का लक्ष्य
- 2019 में 19 लाख 77 हजार 299 पौधे लगे
- 2020 में 26 लाख दो हजार 802 पौधे लगे
- 2021 में 30 लाख 75 हजार 162 पौधे लगे
- 2022 में 37 लाख 23 हजार 874 पौधे लगे
- 2023 में 41 लाख 54 हजार 120 पौधे लगेंगे
सभी विभाग को शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित हुआ है। अलग-अलग वजहों से पिछले साल जिन विभागों ने पौधारोपण नहीं किया था, इस बार उन्हें लिस्ट से हटा दिया गया है। जिले में वन विभाग की नर्सरी में पौधे तैयार हैं। निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा कर लिया जाएगा। -आरके सिंह, डीएफओ