फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवती से दुष्कर्म में सात पर रिपोर्ट, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Wed, 13 Apr 2022 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में युवती से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी के पिता ने दी तहरीर में बताया कि पांच अप्रैल को उसकी बेटी को गांव के ही दो युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में हाल ही में बालक की हत्या में इंसपेक्टर के निलंबन के बावजूद यहां अपराधों में फिलहाल कमी नहीं आ रही। ताजी घटना में थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती को उसके घर में जबरन नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दबंगों ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर सात लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म सहित कई धाराओं की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी के पिता ने दी तहरीर में बताया कि पांच अप्रैल को उसकी बेटी को गांव के ही दो युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे। 10 अप्रैल को बेटी ने घटना बताई। वह उलाहना देने गया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। थाने में उल्टा उसे ही हड़काया गया। बेटी पर सुलह का दबाव बनाते रहे। चार घंटे थाने में बैठाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को युवती ने परिजनों के साथ मुख्यालय आकर पुलिस अधीक्षक से पूरी घटना बताई। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाने में भूपेंद्र तिवारी, अरविंद तिवारी, पिंटू तिवारी, लाला तिवारी उर्फ अरुण तिवारी, भीम तिवारी और खुरहंड गांव निवासी विवेक द्विवेदी तथा अछरौड़ गांव निवासी अर्पण तिवारी के विरुद्ध दुष्कर्म, जान से मारने की कोशिश आदि सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें