घटना में अभिषेक समेत 11 लोग घायल हो गए थे। शनिवार देर रात अभिषेक के पिता राधेश्याम की तहरीर पर गांव निवासी सुभाष चंद्र यादव, मुन्नालाल, कश्मीर, पिंटू बलराम, राम सिंह, पंकज, बंटू, राजीव, नन्हकू, मनोज, राजेंद्र, रामू और अवधेश व इनके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। घायलों में अभिषेक की पत्नी रानी (26) गर्भवती है।
उसे और अभिषेक की भाभी स्नेहलता (28) के साथ ही अखिलेश, अभिषेक, सचिन और आशीष को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इनमें से रानी और अखिलेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी हरिश्याम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। गांव में भी पुलिस तैनात की गई है।