फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद पर 10 लाख की रंगदारी मांगने में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा में केडीए से खरीदे प्लाॅट पर निर्माण कराने के एवज में हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद विष्णु कुमार यादव उर्फ पंगु यादव पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह रिपोर्ट रतनलाल नगर निवासी अभिषेक उर्फ राहुल सक्सेना ने आरोपी और उसके साथियों पर बर्रा थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2025 में बर्रा-सात स्थित प्लाॅट संख्या बी-आठ खरीदा था। केडीए ने इसे रिसेल प्रक्रिया के अंतर्गत बेचा था। आरोप है कि रजिस्ट्री होने के बाद से ही क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद विष्णु कुमार यादव उर्फ पंगू यादव प्लाॅट पर निर्माण कराने के बदले 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर लगातार धमका रहा था। आरोप है कि 28 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे से 10:30 बजे के बीच पंगू यादव अपने बेटे शिवा, दिनेश उर्फ दिन्ने, उमेश, सुरेश, मैनू, विजय तथा चार अज्ञात लोगों के साथ प्लाॅट पर पहुंचा। सभी लोग एक राय होकर जबरन प्लाॅट में घुसने का प्रयास करने लगे। गालीगलौज करते हुए 10 लाख की मांग की। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने पीटकर जानलेवा हमला किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर आ गई थी लेकिन आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर बर्रा रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें