फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड समेत 11 के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर। होमगार्ड पर फर्जी रिपोर्ट लिखाने का आरोप लगाकर गुरुवार को थाने पहुंचे बरौर के ग्रामीणों ने जांच कराने की मांग की। सूचना पर थाने पहुंचे एएसपी और सीओ ने ग्रामीणों की बात सुनी। इसके बाद दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

गांव के रामविलास संखवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह होमगार्ड के पद पर माती मुख्यालय में तैनात है। उसके घर में गांव के सात नामजद समेत 22 लोगों ने आग लगाकर महिलाओं के साथ मारपीट की है। जिसकी रिपोर्ट अनुसूचित जाति उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में दर्ज की गई थी। जिस पर गुरुवार को महिला के साथ गांव के लोग बरौर थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाने लगे।
महिला ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है। बच्चे कानपुर में पढ़ते हैं। वहीं मोहल्ले में रहने वाला होमगार्ड रामविलास आए दिन अभद्रता करता रहता है। विरोध करने पर मारपीट करने लगता है। जिसकी शिकायत थाने में करने पर कार्रवाई नहीं की गई। होमगार्ड रामविलास, उसके पुत्र कल्लू और 10 अज्ञात लोगों ने उसे तथा बहू, पुत्री, पड़ोसी दंपति को बेरहमी से पीटा और अभद्रता की।
विज्ञापन

स्वयं घर से अलग झोपड़ी में आग लगा दी। इसके बाद उनके परिवार समेत पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। सूचना पर एएसपी घनश्याम चौरसिया और सीओ आशा पाल सिंह ने थाने पहुंच कर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी ली। इसके बाद दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज करने का थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। उपनिरीक्षक बृजकिशोर ने बताया कि छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में होमगार्ड समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें