शिवली। कोतवाली के रंजीतपुर गांव में एक युवक ने बुधवार रात कमरे में फांसी लगा ली। परिजन इलाज के लिए उसे कानपुर ले गए। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
रंजीतपुर निवासी अमित सिंह बुधवार की रात 11 बजे कमरे में गया। वहां उसने छत के कुंडे से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ गिरने की आवाज सुनकर पिता दीवान सिंह कमरे में पहुंचे।
बेटे को फंदे से लटकता देख वह सन्न रह गया। शोर मचाने पर अन्य परिजन आ गए और अमित को फंदे से उतारा। इसके बाद इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इंचार्ज थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।