फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बाबरी मस्जिद विध्वंस को याद कर रामभद्राचार्य बोले- छह दिसंबर हिंदू एकता का ऐतिहासिक दिन

Mon, 06 Dec 2021 09:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि अयोध्या में 28 जून 1506 से मौजूद कलंकित ढांचे को छह दिसंबर 1992 को ढहाकर कलंक मिटाया गया। यह सब हिंदुओं की एकता के बल पर हुआ है। अभी कई काम और बाकी हैं। जिसमें काशी व मथुरा प्रतीक्षा कर रही है।
विज्ञापन
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह दिसंबर को लेकर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि यह बहुत ऐतिहासिक दिन है। अभी काशी व मथुरा का काम बाकी है। यह सब हिंदुओं की एकता से ही संभव हुआ है और आगे भी होगा। इसका संकल्प लिया जाएगा और 15 दिसंबर को हिंदू एकता महाकुंभ में इसकी चर्चा भी होगी। 
विज्ञापन


सोमवार को श्रीतुलसीपीठ अमोदवन स्थित निवास स्थल पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि अयोध्या में 28 जून 1506 से मौजूद कलंकित ढांचे को छह दिसंबर 1992 को ढहाकर कलंक मिटाया गया। यह सब हिंदुओं की एकता के बल पर हुआ है।

अभी कई काम और बाकी हैं। जिसमें काशी व मथुरा प्रतीक्षा कर रही है। इसी प्रकार अभी 30 हजार मंदिर भी प्रतीक्षा में हैं उन्हें मुक्त कराया जाए। चित्रकूट में 15 दिसंबर को होने वाले हिंदू एकता महाकुंभ में इसे लेकर संत महंतों के बीच चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के सह प्रचारक ने तैयारियों की जानकारी ली
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक रमेश ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के अष्टावक्र सभागार में 15 दिसंबर को होने वाले हिंदू एकता महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही अब तक की तैयारियों के बारे में जानकारी की।

उन्होंने स्थानीय लोगों के मन में कार्यक्रम के विषय में विकसित धारणा के बारे में भी जानकारी की। सोमवार को बैठक में उन्होंने महाकुंभ के संयोजक आचार्य रामचंद्र दास, रामायनी कुटी के महंत रामहृदय दास महाराज, दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास महाराज, विभाग प्रचारक अनिल के साथ बैठकर जनपद के प्रमुख सामाजिक संगठनों से कार्यक्रम के विषय में विचार-विमर्श किया।

सह प्रांत प्रचारक ने चित्रकूट के लिए इस आयोजन को सौभाग्य और संत सेवा का अवसर बताया। इसके बाद दिव्या त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी, श्याम गुप्ता, लवलेश निषाद, रामसनेही इत्यादि सामाजिक कार्यकर्ताओं से परिवहन व्यवस्था की तैयारियों के विषय में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान आगामी 10 व 11 दिसंबर को सभी सामाजिक संगठन आपस में बैठक करके स्थानीय हिंदुओं को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष छेदीलाल गौतम, संस्कार भारती के जिला संगठन सचिव डा. रजनीश सिंह तथा जिलाध्यक्ष डा. गोपाल कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें