फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमडेसिविर प्रकरण: हैलट में 50 की सेवाएं समाप्त, सिस्टर इंचार्ज और फार्मेसिस्ट का इंक्रीमेंट रोका

Sat, 10 Jul 2021 12:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अमर उजाला ने 12 जून को हैलट के कोविड न्यूरो साइंस भवन में कोरोना के मृत मरीजों के नाम पर रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी कराने का खुलासा किया था। जिलाधिकारी की जांच में इसकी पुष्टि भी हुई थी।
विज्ञापन
हैलट में संक्रमण विभाग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर हैलट में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद भी उनके नाम पर रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने शुक्रवार को आउटसोर्सिंग में तैनात 50 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के साथ ही तीन स्थायी कर्मियों का इंक्रीमेंट भी रोक दिया।
विज्ञापन


साथ ही कर्मियों को बर्खास्तगी की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया गया। अमर उजाला ने 12 जून को हैलट के कोविड न्यूरो साइंस भवन में कोरोना के मृत मरीजों के नाम पर रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी कराने का खुलासा किया था। जिलाधिकारी की जांच में इसकी पुष्टि भी हुई थी।

मामले में सिस्टर इंचार्ज अंजूलिका और फार्मेसिस्ट नागेंद्र वाजपेयी, संजीव सिंह निलंबित हो चुके हैं। मेडिकल कालेज के प्रवक्ता डॉ. गणेश शंकर ने बताया कि दो महीने पहले कोविड न्यूरो साइंस भवन में तैनात रहीं सिस्टर इंचार्ज अंजूलिका, फार्मेसिस्ट नागेंद्र वाजपेयी, संजीव सिंह के खिलाफ आरोप सिद्ध हुए हैं।
विज्ञापन


50 अन्य स्टाफ नर्सों, वार्डब्वाय, सफाई कर्मियों, गार्डों के खिलाफ भी आरोप सिद्ध हुए हैं। इसपर सिस्टर इंचार्ज और दोनों फार्मेसिस्टों का एक साल का इंक्रीमेंट रोक दिया गया है। दोषी पाए गए अन्य स्टाफ आउट सोर्सिंग में तैनात थे, उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें