युवक को पीटते हुए ले जाते बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
कानपुर में बर्रा के रामगोपाल चौराहे पर बुधवार को अतिवादियों की ओर से ई-रिक्शा चालक अफसार को पीटने के मामले में शनिवार को पकड़े गए तीन और आरोपियों अंकित वर्मा उर्फ गदुंबा, केशू व शिवम को पुलिस ने थाने से जमानत दे दी। चार और संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
वहीं छेड़खानी का आरोप लगाने वाली किशोरियों का मेडिकल डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण नहीं हो सका। मामले के विवेचक भी बदल गए हैं। पुलिस ने अफसार की तहरीर पर अजय बैंड वाला, उसके बेटे डॉन, केशू, रमेश, रानी समेत आठ-10 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में अब तक बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं समेत छह की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी को थाने से जमानत दी जा चुकी है।