अयूब खान ने वायरल वीडियो में कहा कि उसने 24 फरवरी को दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में आचार्य गवेंद्र शास्त्री की मौजूदगी में हिंदू धर्म स्वीकार किया है।
उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के ऐरवाकटरा में मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू बने एक युवक ने सुरक्षा की मांग की है और एक वीडियो वायरल किया है। युवक ने परिजनों और रिश्तेदारों से खुद को खतरा बताया है।
विज्ञापन
ऐरवाकटरा थानाक्षेत्र के बरौना कला गांव निवासी अयूब खान ने वायरल वीडियो में कह रहा है कि उसने 24 फरवरी को दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में आचार्य गवेंद्र शास्त्री की मौजूदगी में हिंदू धर्म स्वीकार किया है। अब उसका नाम अभिनव आर्य हो गया। उसे परिवार के लोगों व रिश्तेदारों से खतरा है। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।