फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, पोस्टमार्टम के बाद शव घर पर रख मायके पक्ष के लोगों ने किया हंगामा

Mon, 09 Nov 2026 06:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हंगामा करते मायके पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी थानाक्षेत्र के संजीव नगर कच्ची बस्ती में दीपावली के दिन पति ने पत्नी की सिर पर पटरा मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, तब मायके पक्ष के लोगों ने शव रखकर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


संजीव नगर कच्ची बस्ती निवासी करन कुमार पेटिंग का काम करता है। रविवार सुबह उसने खाना खाया। फिर पत्नी से उसने रीता देवी (30) से पानी मांगा। इस दौरान दोनों लोगों का आपस में विवाद हो गया। तभी पति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने गुस्से में पति के सिर पर पटरा मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी पति करन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों को को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें