कानपुर में बेटी को खुदकुशी के लिए उकसाने के मुकदमे में पिछले साल जिस पिता ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए, पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार वह 10 साल पहले ही मर चुका है। पार्षद द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र का हवाला देते हुए गोविंदनगर एसआई सुशील कुमार सिंह ने रिपोर्ट भी भेजी है।
अब अपर जिला जज सप्तम मो. शफीक ने एसआई को 25 अगस्त को तलब किया है। गोविंदनगर पुलिस ने वर्ष 2011 में बेटी को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में पिता अशोक कुमार, भाई अंकित व दीपक तथा प्रमोद कुमार उर्फ खली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।