फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के विवादित बोल: कहा- किसी माई के लाल में दम हो तो ताजिए को दफनाकर दिखाएं, कार्यक्रम हुआ तो दफन होंगे इरादे

Wed, 18 Aug 2021 05:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ग्रामीणों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली लड़ाई के लिए मुस्तैद रहें। देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार में अराजक तत्वों में इतनी हिम्मत नहीं कि इस तरह का कृत्य कर सकें।
विज्ञापन
भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी साल में जनप्रतिनिधियों के बोल बिगड़ने लगे हैं। बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दूसरे समुदाय के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो बिधनू के रमईपुर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसमें सांगा कह रहे हैं कि किसी माई के लाल में दम हो तो ताजिए को दफनाकर दिखाएं। कार्यक्रम हुआ तो इरादे दफन होंगे। वीडियो में ग्रामीणों से वह कह रहे हैं कि एसओ को इस बारे में जानकारी दे दूंगा।

प्रधान भी थाने में लिखित प्रार्थनापत्र दे दें। गांव की समिति की अनुमति के बगैर यदि अराजक तत्व आते हैं तो 112 पर सूचित कर थाने में सूचना दें। कोई भी जबरन कार्यक्रम रखेगा तो वह खुद यहां तखत डालेंगे। कहा कि इस स्थान को दूसरे समुदाय के कब्जे में नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली लड़ाई के लिए मुस्तैद रहें। देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार में अराजक तत्वों में इतनी हिम्मत नहीं कि इस तरह का कृत्य कर सकें। वीडियो में सांगा ने कहा, यहां कार्यक्रम की सूचना मिलते ही मैं विधानसभा का सत्र छोड़कर आ जाऊंगा।

हिंदुत्व, सनातन धर्म और भगवा झंडे के साथ मैं हमेशा खड़ा रहूंगा। सांगा का कहना है कि जिस स्थान पर ताजिया दफन करने की बात दूसरे पक्ष कर रहे हैं वह स्थान अभिलेख में कहीं भी कर्बला के नाम पर दर्ज नहीं है।

यह ग्राम समाज की जमीन है, वहां पर पुराना मंदिर है। इसलिये ताजिया दफन नहीं करने देंगे। जबकि स्थानीय मुसलमानों का कहना है कि यहां पर पिछले 100 साल से ताजिया दफन हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें