फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चूहे चखने लगे थाने के मालखाना में रखी दारू, पुलिस के लिए मुसीबत बना चूहों का शौक, 960 लीटर शराब कराई नष्ट

Tue, 21 Nov 2023 02:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: पुलिस ने बताया कि मालखाने में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भरी पड़ी थी, जिसे चूहे रोजाना काट रहे थे। इससे जमा शराब रिसने लगी थी। उसको चाटने व पीने से जीव जंतु की मौत हो रही थी।
विज्ञापन
अवैध शराब को नष्ट कराती प्रशासन की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में अनाज और दफ्तरों की फाइलों को कुतरने वाले चूहों को अवैध शराब का भी शौक चढ़ गया। ठठिया पुलिस के लिए चूहों का यह शौक मुसीबत बन गया। चूहों के कुतरने से शराब का रिसाव होने लगा। उठने वाली दुर्गंध से पुलिस परेशान हो गई।

विज्ञापन

थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एसडीएम और आबकारी टीम की मौजूदगी में 70 वादों में बरामद कुल 960 लीटर शराब को नष्ट कराया। बकायदा गड्ढा खुदवाकर शराब को जमींदोज करा दिया गया। ठठिया थाना क्षेत्र के 70 अलग-अलग मामलों में पकड़ी गई 960 लीटर शराब मालखाने में जमा थी।
लंबे समय से जमा शराब को चूहों ने कुतरना शुरू कर दिया था। दुर्गंध फैलते ही पुलिस शराब को नष्ट करने की कार्रवाई जुट गई। न्यायालय से जारी हुए आदेश के बाद सोमवार को एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में एसडीएम तिर्वा पवन मीना, आबकारी अधिकारी अखिलेश तिवारी आदि ने शराब को जमींदोज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाटने व पीने से जीव जंतु की मौत हो रही थी
पुलिस ने बताया कि मालखाने में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भरी पड़ी थी, जिसे चूहे रोजाना काट रहे थे। इससे जमा शराब रिसने लगी थी। उसको चाटने व पीने से जीव जंतु की मौत हो रही थी। दुर्गंध से पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। इसी को देखते हुए उच्चधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब को नष्ट कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें