फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: नाबालिग से दुष्कर्म...बहला फुसलाकर भगा ले गया था आरोपी, 20 साल कारावास और 52,000 का अर्थदंड

Fri, 25 Aug 2023 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot Crime: विशेष न्यायाधीश विनीत नारायण पांडेय ने शुक्रवार को इस मामले में निर्णय सुनाया। इसमें दोष सिद्ध होने पर आरोपी ध्यान सिंह को 20 वर्ष कठोर कारावास के साथ 52,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में रिश्तेदारों के गांव की नाबालिग लड़की को घर से भगा ले जाने और दुराचार करने के मामले में दोषी को सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायधीश विनीत नारायण पांडेय ने आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 52,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

विज्ञापन

विशेष लोक विशेष लोक अभियोजक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि बीती  सितंबर 2022 में राजापुर थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी के अनुसार उसकी 14 वर्षीय पुत्री को 18 सितंबर 2022 को बांदा जिले के अतर्रा थाने के रसपाल का पुरवा निवासी ध्यान सिंह पुत्र घनश्याम सिंह भगा ले गया था।
आरोपी अपने रिश्तेदारों के यहां आता जाता था। इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी से जान पहचान बना ली थी। हालांकि इस बात की जानकारी आरोपी के रिश्तेदारों को भी नहीं थी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था। साथ ही पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कर बयान दर्ज कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल कारावास और 52,000 का अर्थदंड
सके बाद इस मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ोत्तरी करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। विशेष न्यायाधीश विनीत नारायण पांडेय ने शुक्रवार को इस मामले में निर्णय सुनाया। समें दोष सिद्ध होने पर आरोपी ध्यान सिंह को 20 वर्ष कठोर कारावास के साथ 52,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें