फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की मासूम से दुष्कर्म: चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया था अधेड़, लोगों ने जमकर पीटा...फिर पुलिस को सौंपा

Mon, 18 Sep 2023 07:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: इंस्पेक्टर जूही जितेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट की वजह से आरोपी भी जख्मी हो गया था। इसलिए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जूही थाना क्षेत्र के जूही गढ़ा क्षेत्र में एक पचास साल का अधेड़ आठ साल की मासूम को चॉकलेट खिलाने के नाम पर जंगल में ले गया। इसके बाद उसका मुंह दबाकर उसके साथ कुकर्म किया। मासूम दर्द से कराहने हुए चिल्लाने लगी, तो उसका गला घोंटकर मारने का प्रयास किया।

विज्ञापन

उसने किसी से कुछ भी न कहने की बात कही, तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया। हालांकि किशोरी सीधे घर पहुंची और उसने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। बात सुनकर लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मूल रूप से बिहार के पुर्निया जिला निवासी युवक पत्नी व बच्चों के साथ महीने भर पहले कानपुर आया था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण किया करता था। उसके अनुसार सोमवार दोपहर करीब बारह बजे उसे बेटे ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले 50 साल के अधेड़ उनकी आठ साल की बेटी को चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

किसी से शिकायत नहीं करेगी, तो उसे छोड़ दिया
हालांकि जब काफी देर तक बेटी नहीं मिली, तो उन्होंने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ शुरू की। इस बीच बारह बजे बेटी बदहवास भागती हुई आई और बताया कि मामा उसे लेकर पास की मिल के जंगल में ले गए और उसके कपड़े जबरदस्ती उतारकर कुकर्म किया। जब उसने कहा कि वह किसी से शिकायत नहीं करेगी, तो उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है
बिलखते बच्चे की आपबीती सुन परिजन भड़क उठे और उसे जमकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर उसका भी मेडिकल करा रही है। इंस्पेक्टर जूही जितेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट की वजह से आरोपी भी जख्मी हो गया था। इसलिए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें