फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: सर्पदंश से छात्रा और बालक की मौत, खाना बना रही था बालिका परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 18 Sep 2023 05:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: दर कोतवाली क्षेत्र के चकौंध गांव में घर के बाहर खेल रहे नीरज मौर्य के पांच साल के पुत्र नमन को सर्प ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के अगरहुंडा गांव में घर खाना बनाते समय छात्रा को सर्प ने डस लिया। चकौंध गांव में पांच वर्ष के बालक को सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंडा निवासी इंद्र कुमार वर्मा की 13 वर्षीय पुत्री रेखा देवी कक्षा सात में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अगरहुंडा में पढ़ती थी। रविवार की शाम को घर में खाना बना रही थी। अचानक उसके दाएं पैर में सर्प ने डस लिया।
जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका तीन बहन व तीन भाईयों में तीसरे नंबर की थी। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल ला रहे थे परिजन
मां सुमित्रा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। इसी क्रम में सदर कोतवाली क्षेत्र के चकौंध गांव में घर के बाहर खेल रहे नीरज मौर्य के पांच साल के पुत्र नमन को सर्प ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें