164 का बयान दर्ज
इसके बाद से किशोरी अवसाद में चली गई थी। पुलिस ने रविवार को विनय ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब हुक्का बार संचालक को पकड़ा गया है। शोभित मूलरूप से औरैया के बिधूना दिबियापुर का रहने वाला है। एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि किशोरी का 164 का बयान दर्ज करा दिया गया है।
फरार हिस्ट्रीशीटर ने पोस्ट किया छात्रा का वीडियो
इस मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने आठ मार्च को शाम 6.08 बजे अपने फेसबुक एकाउंट से एक वीडियो और मोबाइल कॉल लॉग का स्क्रीन शॉट पोस्ट किया है। वीडियो वारदात के दिन का बताया जा रहा है। इसमें हिस्ट्रीशीटर ने दावा किया कि वह वारदात के दिन मौके पर नहीं था।
दिन में हुई थी दुष्कर्म की घटना
अपलोड वीडियो में दिख रहा है कि रात करीब 9.43 बजे किशोरी स्कूटी से अजय के घर पहुंची। यहां विनय पहले से मौजूद था। छात्रा स्कूटी खड़ी कर घर में घुस गई। इसके बाद रात करीब 9.52 पर लौट गई। बता दें दुष्कर्म की घटना छात्रा के साथ दिन में हुई थी।
हिस्ट्रीशीटर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो का संज्ञान लिया गया है। उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। पोस्ट किए गए वीडियो में क्या सही है क्या नहीं है। इसका परीक्षण किया जाएगा। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर