फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Suicide: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान, दिन में हुई लड़ाई...रात में लगा ली फांसी, जांच शुरू

Fri, 10 Mar 2023 03:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

चंदपुर्वा गांव में होली के दिन पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद रात में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में इकलौते पुत्र को अपने घर छोड़कर ससुराल पहुंचने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी ने पुत्र को न लाने पर नाराजगी जताई। दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई। इसके बाद रात में पति ने घर से बाहर जाकर एक पेड़ पर फंदा से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन

सुबह उसका शव लटका देखकर हड़कंप मच  गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना सौरिख चौकी नादेमऊ गांव दरापुर बरेठी ढूंढा निवासी कश्मीर सिंह (53) थाना तालग्राम के चंदपुर्वा अपनी ससुराल में रहते थे।
ससुराल में साला के न होने से ससुर की जमीन उन्हें और उनके साढू मझैइया निवासी दीवान को मिली थी। खेती का काम करते थे। होली पर इकलौते पुत्र नितेश (12) के साथ अपने गांव ढूंढा गए थे। पुत्र को वहां छोड़ कर घर वापस लौट आए थे।

विज्ञापन

इसी बात को लेकर पत्नी बबली से देर रात तक विवाद होता रहा। वह पुत्र को न लाने पर नाराजगी जताती रही।  बताया जा रहा है कि पत्नी की नाराजगी की बात कश्मीर सिंह को नागवार गुजरी। रात में किसी समय गांव के बाहर राकेश के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी से फंदा से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन

रात में ही पत्नी और उनके साढू दीवान तलाश भी करते रहे। सुबह शव को ग्रामीणों ने लटका देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी कस्बा शेखर सैनी ने शव को फंदे से उतरवा  कर पोस्टमार्टम को भेजा है। पत्नी बबली ने बताया कि नाराज होकर घर से चले गए थे और फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें