चित्रकूट। माध्यमिक विद्यालयों की कर्वी क्षेत्र की खेलकूद प्रतियोगिताओं में चित्रकूट इंटर कॉलेज की टीम ओवरआल विजेता बनी। ज्ञान भारती दूसरे और जनसेवा इंटर कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।
शहर के स्टेडियम में प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य जेएम इंटर काॅलेज अनूप श्रीवास्तव और अभिमन्यु सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत चैंपियनशिप में जूनियर बालिका वर्ग में सीआईसी की छात्रा लवली सिंह, अर्चना देवी, राखी, सीनियर बालक वर्ग में मो. याकूब जूनियर वर्ग बालक में प्रदीप सिंह, सब जूनियर बालक शिवम सिंह, सीनियर बालिका वर्ग सोना देवी, सीमा देवी सब जूनियर बालिका वर्ग में सीआईसी की सेजल सिंह, जनसेवा की शानू व मानसी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। प्रमाण पत्र व शील्ड टीम प्रभारियों सहित विजेता छात्र-छात्राओं को मेजबान जेएम विद्यालय की ओर से दिया गया। समापन समारोह का संचालन राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक मइयादीन पटेल व सुरेश प्रसाद ने किया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि जीवन संवारने और लक्ष्य तक पहुंचने में खेलकूद की गतिविधियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रधानाचार्य छोटेलाल सिंह, शिवलाल सिंह राजपूत, जगमोहन सिंह, जागेश्वर राजपूत, प्रसन्न कुमार त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, डा. रमेश सिंह चन्देल, श्यामसुंदर यादव, श्रीकेशन आदि मौजूद रहे।