फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Bhumi Pujan: अयोध्या में आईआईटी कानपुर की इंक्यूबेटेड कंपनी का मास्क पहने रहे पीएम मोदी

Wed, 05 Aug 2020 08:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इंक्यूबेटेड कंपनी का मास्क पहने रहे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी की इंक्यूबेटेड कंपनी ई स्पिन का एन-95 मास्क पहन रखा था। इस पर कंपनी के फाउंडर और आईआईटी के पूर्व छात्र डॉ. संदीप पाटिल और संस्थान के वरिष्ठ प्रोफेसर अमिताभ बंदोपाध्याय ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


आईआईटी के इंक्यूबेटेड सेंटर में कई स्टार्टअप कंपनियां संचालित होती हैं। डॉ. संदीप ने बताया कि पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में उनकी कंपनी के मास्क की प्रशंसा कर चुके हैं। बुधवार को शिलान्यास कार्यक्रम में भी पीएम पूरे समय मास्क पहने रहे।

बताया कि वायरस, बैक्टीरिया, धुआं, धूल आदि से पूरी तरह से सुरक्षित रखता है। बताया कि ऑनलाइन प्लेटफार्म और बाजार में भी 70 से 80 रुपये में यह मास्क स्वासा नाम से उपलब्ध है। swasa.in पर भी ये मास्क उपलब्ध हैं। सितंबर 2019 से कंपनी मास्क बना रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अमिताभ ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि पीएम आईआईटी की इंक्यूबेटेड कंपनी का मास्क पहने थे। आईआईटी भी ई स्पिन की तकनीक लेकर संस्थान में ही n95 मास्क का उत्पादन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें