फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: बंटवारे को लेकर युवक ने पिता व भाई पर डाला खौलता पानी

Wed, 05 Aug 2020 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
महोबा जिले में कुलपहाड़ कस्बे के मोहल्ला राजावार्ड में मकान के बंटवारे को लेकर युवक ने पिता व भाई पर खौलता पानी डाल दिया। इससे पिता-पुत्र झुलस गए। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला राजावार्ड निवासी रमेश अग्रवाल का अपने बड़े पुत्र अरविंद उर्फ बबलू से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर कई बार पिता-पुत्र में झड़प भी हो चुकी है। रमेश अपने छोटे बेटे अनूप के साथ मकान के दूसरे हिस्से में रहते हैं और अरविंद भी उसी मकान के एक कमरे में रहता है।

बुधवार को पिता-पुत्र कमरे के बाहर बैठे थे, तभी अरविंद खौलता पानी लेकर वहां आ धमका और पिता व भाई पर उसे डाल दिया। गर्म पानी ऊपर गिरने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। थोड़ी देर बाद आरोपी हमले के इरादे से फरसा लेकर आ गया, इस पर पिता-पुत्र जान बचाकर वहां से भागे। आरोपी ने दोनों का काफी दूर तक पीछा भी किया।
विज्ञापन


कोतवाली पहुंचे पिता पुत्र ने घटना के बारे में पुलिस को बताया। पीड़ित रमेश अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरविंद के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ अभिमन्यु यादव ने बताया कि मामला मकान के बंटवारे के विवाद का है। इसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें