फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्वच्छता की राखी! सीसीटीवी कैमरों से  निगरानी, कूड़ा फैलाने वाले चार ड्राइवरों पर कार्रवाई

Thu, 31 Aug 2023 09:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur: नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमित सिंह गौर ने कहा कि कूड़ा उठाने वाले 650 वाहनों की जरूरत है। अभी 400 हैं। 15वें वित्त में 60 कूड़े अड्डों को हटाकर ट्रांसफर स्टेशन में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कूड़ा भरकर पनकी स्थित डंपिंग जोन जा रहीं गाड़ियों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। बीते दिनों में चार ऐसे ड्राइवरों पर कार्रवाई की गई है, जो कूड़े को बिना ढके ले जा रहे थे। बुधवार को अपर नगर आयुक्त ने नगर निगम में आयोजित स्वच्छता की राखी कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

विज्ञापन

इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने स्कूली छात्राओं से राखी बंधवाकर शहर को पूरी तरह स्मार्ट सिटी बनाने की शपथ ली। अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल सिंह के नेतृत्व में नगर निगम सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
अधिकारियों ने राखी बंधवाई और बच्चों को उपहार दिए। उन्होंने अपील की कि शहरवासी कूड़ा बाहर न फेकें, नगर निगम की गाड़ियों को दें। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमित सिंह गौर ने कहा कि कूड़ा उठाने वाले 650 वाहनों की जरूरत है। अभी 400 हैं। 15वें वित्त में 60 कूड़े अड्डों को हटाकर ट्रांसफर स्टेशन में स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें