राखी मंडी अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
तंग गलियों में हौज रील से पहुंचाया पानी
सीएफओ दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने पहले आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तंग गलियों में अग्निशमन वाहनों के न पहुंच पाने के कारण हौज रील खींचकर अंदर तक ले गए। इसके बाद आग बुझाना शुरू किया। मौके पर डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम, गोविंदनगर, स्वरूपनगर और कर्नलगंज एसीपी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाया गया।