राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने बताया कि कानपुर में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में राजू श्रीवास्तव के लिए दुआओं का दौर जारी है। जब तक वह पूरी तरह से स्वस्थ होकर नहीं आ जाते हैं तब तक हम सभी लोग मंदिर, मस्जिद, चर्च में जाकर उनकी सलामती की दुआ करेंगे।
राजू श्रीवास्तव की हालत में कुछ सुधार हुए हैं। पिछले दो दिनों से उनके हाथ-पैरों में भी हरकत बढ़ी है। साथ ही कुछ पल के लिए वह आंख भी खोलते हैं। डॉक्टरों ने उन्हें थोड़ी देर के लिए वेंटिलेटर से बाहर भी रखा। परिजनों के मुताबिक देशभर में राजू श्रीवास्तव के लिए दुआएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
जिसकी वजह से उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग भगवान से प्रार्थना करें कि राजू जल्द ही ठीक होकर अपने घर लौट आएं। वहीं फिल्म जगत के लोग राजू के परिवार से फोन पर लगातार संपर्क कर हाल-चाल पूछ रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने बताया कि कानपुर में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में राजू श्रीवास्तव के लिए दुआओं का दौर जारी है।
जब तक वह पूरी तरह से स्वस्थ होकर नहीं आ जाते हैं तब तक हम सभी लोग मंदिर, मस्जिद, चर्च में जाकर उनकी सलामती की दुआ करेंगे। बड़ी-बड़ी फिल्मी हस्तियां भी उनके लिए दुआएं मांग रही हैं। यह दुआएं खाली नहीं जाएंगी। बताते चलें कि सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद 10 अगस्त को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था।