बुंदेलखंड में पिछले दो दिन हो रही ओलावृष्टि और बारिश से फसलें जलमग्न हो गईं है। जिससे किसानों को भारी नुकसान है। वहीं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय व राज्य मौसम पूर्वानुमान केन्द्र ने बुंदेलखंड के महोबा समेत प्रदेश के 18 जिलों में 9 जनवरी को तेज बारिश के साथ तूफान आने की संभावना जताई है।
जिसमें हवाओं की गति 45 किमी. प्रति घंटे हो सकती है। मौसम विभाग ने बुंदेलखंड के महोबा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, झांसी और बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, हरदोई मैनपुरी, सीतापुर जिलों को अलर्ट जारी किया है।
वहीं महोबा में शनिवार को देर रात खूब ओले गिरे जिससे खेतों की फसल ढक गई। मूसलाधार बारिश खेतों में पानी भर गया है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
ओलावृष्टि से फसल का नुकसान देख मूर्छित होकर गिरा किसान
मोहबा जनपद में पिछले तीन दिन हो रही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों की तबाही देख किसान परेशान है। रविवार को एमपी यूपी सीमा के गांव रावतपुरा में सुबह किसान ललतू अहिरवार अपने खेत गया, फसल का नुकसान देख उसकी हालत बिगड़ गई और वह खेत पर गिर गया।
पास के ही खेत में कौशल ने देखा तो दौड़ा चला आया। परिजनों को सूचना दी परिजन उसे चारपाई पर ले गए। आस-पास स्वास्थ्य केंद्र न होने से परिजन इलाज के लिए छतरपुर ले गए। बता दें कि ललतू के 8 बीघा खेत मे मटर बोई थी।