फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-मानिकपुर रेललाइन पर पटरी चटकी होने की सूचना से मचा हड़कंप, धीमी गति से निकली ट्रेनें

Fri, 27 Dec 2019 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
ट्रैक की मरम्मत करते रेलवे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बेलाताल रेलवे स्टेशन के पास पटरी क्रेक हो जाने से पटरी में दो इंच का गैप हो गया। इसकी भनक लगने पर रेलवे के कर्मचारियों ने रात में ही पटरी के अगल-बगल में ज्वाइंट लगाकर ट्रेनों को धीमी गति से निकाला और सुबह से टीम ने पटरी बदलने का कार्य शुरु कर दिया।
विज्ञापन


दोपहर तक रेललाइन दुरुस्त करा दी गई। गुरुवार की रात करीब दो बजे पेट्रोलमैन बद्रीप्रसाद, घनश्याम अनुरागी ने सूचना मिलने पर रात को पैदल चलकर पटरी की चेकिंग की। चेकिंग दौरान झांसी-महोबा के बीच बेलाताल के गेट नंबर 410 (सी) के पास पर पटरी के क्रेक होने से उसमें दो इंच का गैप मिला।

पेट्रोलमैन ने रात को ही सेक्सन इंजीनियर को सूचना दी। सेक्सन इंजीनियर रात में ही टीम लेकर ढाई बजे पहुंच गए। टीम ने टूटी पटरी के पास ज्वाइंट लगाकर किसी तरह रात में ट्रेनों को धीमी गति से निकलवाकर काम चलाया। शुक्रवार की सुबह टीम ने घंटों मशक्कत के बाद झांसी-मानिकपुर रेललाइन की पटरी को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद तेज रफ्तार से ट्रेनें गुजरती रहीं। जूनियर इंजीनियर सेक्सन रेलवे बेलाताल क्षेत्र मनमोहन ने बताया कि सर्दी के मौसम में जब तापमान घटता है तो रेललाइन का आयतन स्वत: कम हो जाता है। जिससे रेल लाइन में जहां जोड़ होता है, वहां पटरी में गैप हो जाता है। इसी कारण पटरी चटकी और गैप हो गया। रेल लाइन को मरम्मत करके ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें