फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रेलवे के इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत, वापस लेने गया था अपने 25 लाख रुपये, जांच शुरू

Thu, 03 Oct 2024 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेल बाजार थाना क्षेत्र में रेलवे के इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने देनदारों पर 25 लाख रुपये के विवाद में जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रेल बाजार क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में 23 सितंबर से भर्ती रेलवे के सीनियर टेक्निकल इंजीनियर की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि 25 लाख रुपये के लेनदेन के चलते इंजीनियर को जहरीला पदार्थ खिला दिया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

चकेरी के सनिगवां निवासी राकेश कुमार शर्मा (51) रेलवे में सीनियर टेक्निकल इंजीनियर के पद पर कानपुर सेंट्रल में तैनात थे। परिवार में पत्नी गीता, दो बेटे प्रियांक व राहुल और दो बेटी ख़ुशी, मुस्कान हैं। परिजनों ने बताया कि राकेश को शांतिनगर निवासी उनके मित्र ने कुछ माह पहले लाल बंगला में मकान दिखाया था, जिसको खरीदने के लिए राकेश ने 25 लाख रुपये दिए थे।
इसके बाद में जब राकेश ने जांच की तो पता चला वो प्रॉपर्टी पहले से ही बिकी हुई थी। राकेश ने अपने रुपये लौटाने की बात कही तो वह टाल मटोल करने लगा। आरोप है कि 23 सितंबर की शाम राकेश आरोपी के घर रुपये मांगने गए थे जहां पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप
आरोपी के परिजनों ने फोन कर जानकारी दी और उन्हें रेलबाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां पर बुधवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने राकेश को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि परिजनों ने लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें