रेल मंत्री से ट्विटर पर शिकायत के बाद जागा आईआरसीटीसी
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) का फोन नंबर 1323 काम नहीं कर रहा है। इससे खाना ऑर्डर करने में दिक्कत हुई तो यात्री ने ट्विटर के जरिए शिकायत रेल मंत्री से की है। इस पर आईआरसीटीसी ने सफाई देते हुए यात्रियों से खेद जताया।
मंगलवार को आनंद विहार जय नगर एक्सप्रेस से राधिका अग्रवाल दिल्ली से पटना जा रही थीं। खाना बुक कराने के लिए उन्होंने शाम पांच बजे मोबाइल से 1323 (ई कैटरिंग का नंबर) डायल किया लेकिन निराशा हाथ लगी। इसकी शिकायत राधिका ने रेल मंत्रालय और रेल मंत्री सुरेश प्रभु से ट्विटर पर की। इसके बाद मंत्रालय ने शिकायत आईआरसीटीसी को फॉरवर्ड कर समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया। इस पर आईआरसीटीसी के अधिकृत ट्विटर अकाउंट ने फोन नंबर खराब होने की बात बताकर खेद जताया।