फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की 35 दुकानों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबित, आठ दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
कानपुर देहात में खाद की दुकान का निरीक्षण करती कृषि विभाग की टीम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। उर्वरकों की गुणवत्ता जांचने के लिए गठित पांच टीमों ने गुरुवार को खाद की 35 दुकानों में छापा मारा। डेरापुर स्थित खाद की दुकान में ईपॉस मशीन व स्टाक में अंतर मिला। वहीं सिकंदरा में दुकानदार शटर गिराकर भाग निकला। दोनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव कृषि के निर्देश पर डीएम की ओर से उर्वरकों की गुणवत्ता जांचने व कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। गुरुवार को कृषि विभाग की पांच टीमों ने 35 दुकानों पर छापामार कर उर्वरक के 10 नमूने भरे। इस दौरान खामियों पर आठ दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता व जिला समाज कल्याण अधिकारी ने तहसील डेरापुर में पटेल खाद भंडार मुंगीसापुर, विशाल ट्रेडर्स मुंगीसापुर, कुमार ट्रेडर्स डेरापुर व तिवारी खाद भंडार डेरापुर से डीएपी का एक-एक नमूना संग्रहित किया।
विज्ञापन

अभिलेख अपूर्ण होने व गोदाम के स्टाक एवं ईपॉस मशीन के स्टाक में अंतर पर तिवारी खाद भंडार का खाद लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार व जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र ने तहसील सिकंदरा में छह खाद दुकानों का निरीक्षण किया। कटियार ट्रेडर्स बिरहाना चौराहा सिकंदरा का संचालक शटर गिराकर भाग निकला। इस पर खाद का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र मुंगीसापुर, बालाजी खाद भंडार महोई, साधन सहाकारी समिति डिलवल व द्विवेदी ट्रेडर्स कानपुर रोड झींझक की दुकानें बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
उप कृषि निदेशक विनोद यादव व जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भोगनीपुर तहसील में खाद की छह दुकानों की जांच कर एक-एक नमूना भरा। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेंद्र वर्मन व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अकबरपुर की टीम ने अकबरपुर तहसील की आठ दुकानों में छापामार कर खाद के आठ नमूने भरे। दो दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। वहीं सिकंदरा में पांच दुकानों की जांच कर खाद का एक नमूना भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें