फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचबीटीयू में नव प्रवेशी छात्रों की रैगिंग, इंट्रोडक्शन लिया, हेलीकॉप्टर बनवाया, गाली देने के लिए बाध्य किया

Wed, 03 Mar 2021 08:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एचबीटीयू
विज्ञापन
कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में मंगलवार को नव प्रवेशी छात्रों की जमकर रैगिंग हुई। सीनियर ने जूनियर छात्रों से इंट्रोडक्शन लिया, हेलीकॉप्टर बनवाया, गाली देने के लिए बाध्य किया। इसी बीच वहां से विवि के एक क्लर्क निकले तो उन्होंने छात्रों को डांटकर हटाया।
विज्ञापन


दोपहर लगभग एक बजे चिड़ियाघर की ओर जाने वाले गेट की तरफ कुछ सीनियर इकट्ठा हुए। छात्रावास से एक-एक करके छात्रों को बाहर बुलाया। करीब 30 छात्रों को लाइन में खड़ाकर 45 मिनट तक तरह-तरह से रैगिंग की। छात्रों को छात्राओं से बात न करने की नसीहत दी गई। वहीं, सूत्र बताते हैं कि संस्थान में आए दिन देर रात रैगिंग होती है। लड़कियों को भी रैगिंग का शिकार होना पड़ता है।
Trending Videos
विज्ञापन

चाय की दुकान बनी रैगिंग का अड्डा
सूत्रों ने बताया कि एचबीटीयू के पीछे वाले गेट की तरफ बाउंड्री से सटी एक चाय की दुकान है। इसमें चाय, मैगी और सैंडविच के साथ साथ सिगरेट और पान मसाला भी बेचा जाता है। बीते दिनों रात में कई बार इस दुकान पर छात्रों के साथ रैगिंग की गई है।

मामला संज्ञान में आया है। चाय की दुकान को हटवाने के लिए थाने को पत्र लिखा गया है। संस्थान में ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
डॉ. नीरज कुमार सिंह, रजिस्ट्रार

जिस जगह रैगिंग हुई है, उस स्थान में सक्रिय एंटी रैगिंग स्क्वॉड से रिपोर्ट तलब की जाएगी। रैगिंग करने वाले छात्रों की पहचान करके प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
डॉ. राम नरेश, डीएसडब्ल्यू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें