कानपुर के बिल्हौर में दुष्कर्म में असफल होने पर युवक 10 साल की बच्ची को खंडहरनुमा घर के सूखे कुएं में फेंककर भाग गया। छानबीन में लगी पुलिस करीब 43 घंटे बाद मंगलवार तड़के बच्ची को ढूंढ सकी। घायल बच्ची ने बताया कि युवक ने उसे पीटा, कपड़े फाड़े और गलत काम करने का विरोध करने पर पत्थर मारने के बाद कुएं में फेंक दिया।
ऊपर से पॉलिथीन और कांटे डाल दिए। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इंसपेक्टर बिल्हौर संतोष सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बच्ची माता-पिता के साथ रविवार शाम को खेत गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की गई।