कानपुर। मेजबान पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन, एलन हाउस, सर पदमपत सिंहानिया पब्लिक स्कूल और मदर टेरेसा इंटर स्कूल जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए हैं। पहला सेमीफाइनल पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन और एलन हाउस (पनकी), जबकि दूसरा सेमीफाइनल सर पदमपत सिंहानिया स्कूल और मदर टेरेसा स्कूल के बीच होगा।
गुरुवार को पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में एलन हाउस (पनकी) ने डीपीएस बर्रा को 2-0 से हराया। दूसरे में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने एलन हाउस (रूमा) को 5-0 से पराजित किया। तीसरे में सर पदमपत सिंहानिया स्कूल और जयपुरिया स्कूल के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। ट्राइब्रेकर मुकाबले में सिंहानिया स्कूल ने 2-1 से जीत दर्ज की। चौथे मैच में मदर टेरेसा स्कूल ने डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर (किदवईनगर) को 1-0 से हराया। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 31 अगस्त को खेले जाएंगे।