फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पानी के लिए खाली बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। निरालानगर कॉलोनी में सात दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे आक्रोशित लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। इलाकाई लोगों ने न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले हाथों में खाली गिलास और बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि सात दिन से पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पीने के पानी के साथ ही खाना बनाने, नहाने और रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन



एक बार 20 मिनट के लिए पानी आया तो ऐसा लगा कि नाले का पानी था। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि यहां निरालानगर पानी की टंकी से जलापूर्ति होती है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में मो. शाकिब, ऋषिराज अग्रवाल, जाकिर हुसैन, राजू, सचिन सिंह, मोहम्मद हारुन, मोहम्मद आकिब, राम मूर्ति, रिचा देवी, सविता, लीला, रामकली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें