Kanpur News: डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी लापता युवती की तलाश कर रही है। प्रयागराज और छतरपुर में लोकेशन मिली थी, तो पुलिस टीम गई थी। हालांकि लड़की मिली नहीं।
कानपुर में बिल्हौर से छह माह से लापता बेटी का सुराग न मिलने से नाराज दंपती शनिवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में धरने पर बैठ गए। कोतवाली पुलिस दोनों को जबरियां उठा कर थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक, लापता बेटी की खोजबीन के लिए स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। बिल्हौर उत्तरीपुरा निवादा निवासी दंपती शनिवार की सुबह 11:30 बजे पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
पिता के मुताबिक, पिछले साल 31 अगस्त को उनकी बेटी दोपहर 2:20 बजे शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर मंदिर में दीपदान करने गई थी। इसके बाद उसका पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज में दोपहर करीब तीन बजे वह एक ई-रिक्शा में बैठी लेकिन छह मिनट बाद ई-रिक्शा दूसरे सीसीटीवी फुटेज में खाली दिखाई दिया। इसके बाद उसका पता नहीं चला।
टीमें तलाश कर रही हैं
पुलिस ने दंपती को समझाने का प्रयास किया, न मानने पर जीप में बैठाकर कोतवाली ले गई। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी लापता युवती की तलाश कर रही है। प्रयागराज और छतरपुर में लोकेशन मिली थी, तो पुलिस टीम गई थी। हालांकि लड़की मिली नहीं। टीमें तलाश कर रही हैं।