तीन गैंगस्टरों की 64 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में जिला प्रशासन और पुलिस ने गैंगस्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जहां एक शराब माफिया की लगभग 34 लाख रुपये कीमत की संपत्ति को कुर्क कर लिया वहीं देहात कोतवाली में भी गैंगस्टर के एक आरोपी की लगभग तीस लाख रुपये की संपत्ति भी कुर्क कर ली गई।
कुर्की की कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरॉय थोक पश्चिमी निवासी विजेंद्र गुप्ता उर्फ ब्रजेंद्र नाथ गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता निवासी सीतापुर रोड केे विरुद्ध गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी।
एक आढ़त पर पकड़े गए सरकारी खाद्यान के मामले में यह कार्रवाई हुई थी। पूरे मामले में एसपी अनुराग वत्स की ओर से विस्तृत आख्या मिलने पर डीएम अविनाश कुमार ने विजेंद्र गुप्ता के ग्राम ककवाही में स्थित कृषि भूमि को कुर्क करने के आदेश बुधवार को जारी कर दिए।