फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बड़ा पद और टिकट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी के सुबूत, नटवरलाल की करतूतों की खुल रहीं परतें

Tue, 03 Aug 2021 08:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
करोड़ों की ठगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संघ का पदाधिकारी बता ठगी करने वाला नटवरलाल विष्णु बाबू दिवाकर ने लाखों की नहीं करोड़ों रुपये की ठगी की है। कानपुर की भाजपा नेत्री और गोरखपुर की शिक्षिका समेत छह पीड़ितों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की। चार मामलों की शिकायत एडीजी जोन से और दो मामलों की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई।
विज्ञापन


मामलों में जांच के आदेश दिए गए हैं। कल्याणपुर निवासी भाजपा नेत्री कमला देव ने विधानसभा टिकट के लिए 45 लाख रुपये उसे दिए थे। गोरखपुर के एक इंटर कॉलेज की शिक्षिका ने जमीन के नाम पर 60 लाख रुपये दिए। इसके अलावा काकादेव की रेनू सिंह ने हैलट की मेस के ठेके के लिए विष्णु को नौ लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

इसी तरह इटावा के भर्थना क्षेत्र निवासी सोनी ने पति रजनेश की नौकरी के लिए दो लाख रुपये और डेरापुर कानपुर देहात की पुष्पलता ने देवर की नौकरी के लिए पांच लाख रुपये उसे दिए। इन सभी ने पुलिस अफसरों से शिकायत की है। काकादेव व कल्याणपुर मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई है। अफसरों ने जांच के बाद सभी में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

50 लाख की ठगी के साक्ष्य दिए
मेरठ निवासी भाजपा नेत्री पूजा बंसल ने पहली एफआईआर सचेंडी थाने में विष्णु पर दर्ज कराई थी। विष्णु ने पार्टी में बड़ा पद दिलाने के लिए नाम उनसे 50 लाख रुपये की ठगी की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से विष्णु के खिलाफ एक के बाद एक शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं। आशंका है कि अभी तमाम लोग और पुलिस से संपर्क करेंगे। 

सैन्यकर्मी को छोड़नी पड़ी नौकरी
एडीजी जोन के पास सीढ़ी इटारा निवासी अर्जुन सिंह ने भी शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह सेना में थे। विष्णु उनकी जमीन लेना चाहता था। जब वह बेचने को तैयार नहीं हुए तो उन पर फर्जी एससीएसटी का मुकदमा दर्ज करवा दिया। मजबूर होकर उनको नौकरी तक छोड़नी पड़ी। इस मामले में भी जांच का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें