फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा जेल का वीडियाे वायरल होने के बाद 49 कैदियों को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में किया गया शिफ्ट

Tue, 16 Jul 2019 12:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इटावा जिला जेल से भागे थे दो कैदी, एक की हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिला जेल के कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है। रविवार को 49 कैदियों को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इसमें 48 को उम्रकैद और एक को सेशन कोर्ट से फांसी की सजा हुई है। जिला जेल की क्षमता 610 कैदियों और बंदियों को रखने की है।
विज्ञापन


इस समय जेल में 1800 के करीब कैदी और बंदी बंद हैं। इसमें लगभग 300 कैदी (सजायाफ्ता) हैं। पुरानी जेल में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी कमजोर हैं। इसके चलते छह जुलाई की रात हत्या के मामले में आजीवन सजा काट रहे औरैया जिले के दशहरा गांव का रामानंद यादव और इकदिल थाना क्षेत्र के महानेपुर निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ चंदुआ दीवारें फांदकर भाग गए थे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

कैदियों के भागने के बाद से ही जिला जेल से कैदियों को दूसरी जेलों में भेजने के संकेत मिलने लगे थे। रविवार को औरैया और इटावा जिले के 49 कैदियों को फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया। इनमें एरवाटीकुर निवासी अजय भी शामिल है। अजय को सेशन कोर्ट से फांसी की सजा हो चुकी है।

फतेहगढ़ जेल भेजे गए कैदी दस साल से अधिक की सजा काट चुके हैं। सूत्रों के अनुसार अभी कुछ और कुख्यात सजायाफ्ता कैदियों को दूसरी जेलों में भेजा जा सकता है। जेल से कैदियों का ब्योरा पहले ही मुख्यालय तलब किया जा चुका है। जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि जेल मुख्यालय के आदेश पर 49 कैदियों को सेंट्रल जेल फतेहगढ़ भेजा गया है। आगे जो भी आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें