फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: उर्सला अस्पताल से फरार हुआ बंदी, सिपाही व होमगार्ड निलंबित

Thu, 21 Apr 2022 12:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिसकर्मियों को चकमा देकर बंदी उर्सला अस्पताल से फरार हो गया। इस मामले में सुरक्षा में तैनात सिपाही व एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल भेजने से पहले ही बुधवार को मेडिकल कराने के दौरान उर्सला अस्पताल से एक बंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। सुरक्षा में तैनात सिपाही व एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया है। बंदी दूसरी बार फरार हुआ है। इससे पुलिसकर्मियों की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि मूलरूप से बांदा निवासी फरहत अली पर 1993 में उसकी पत्नी ने घरेलू हिंसा व दहेज का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन


इस मामले में जब वारंट जारी हुआ तब वह जनवरी 2022 में कानपुर कोर्ट में हाजिर हुआ था। जब उसको कोर्ट से जेल भेजने का आदेश हुआ था तो वो वहां से फरार हो गया था। इस बीच मंगलवार को उसको दोबारा पुलिस ने पकड़ा। बुधवार को कोर्ट में पेश करने से पहले उर्सला में मेडिकल के दौरान वह फिर फरार हो गया। डीसीपी ने बताया कि उसकी सुरक्षा में तैनात सिपाही आसिफ खान व होमगार्ड राम संजीव को निलंबित कर दिया गया है। फरहत अली के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें