औरैया जिले के शिक्षक मनीष ने बताया कि प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को प्रधानमंत्री 7 सितंबर को अपने आवास पर बुलाते हैं और उनसे रूबरू भी होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शिक्षक पर्व के उद्घाटन सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान पीएम औरैया जिले के 44 शिक्षकों से रूबरू हुए। प्रधानमंत्री से बात करने को लेकर सभी शिक्षक उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
औरैया जिले के शिक्षक मनीष ने बताया कि प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को प्रधानमंत्री 7 सितंबर को अपने आवास पर बुलाते हैं और उनसे रूबरू भी होते हैं। इस बार सभी 44 शिक्षकों से प्रधानमंत्री वर्चुअली रूबरू हुए। शिक्षकों को 10:30 बजे से 11:15 बजे तक संबोधित किया। सभी 44 शिक्षकों को बधाई दी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी संबोधित किया।