फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: देवर-भाभी का शव मिलने से मचा हड़कंप, अनाथ हुए पांच बच्चे

Tue, 07 Sep 2021 02:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

घर में देवर-भाभी के अलावा कोई नहीं रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पुहंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव में देवर-भाभी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। देवर का शव फांसी पर लटका हुआ मिला वहीं भाभी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है। बताते चलें कि घर में देवर-भाभी के अलावा कोई नहीं रहता था। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि मृतका गिरजा देवी का देवर सुखेंद्र से अवैध संबंध थे। जिसे लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ। मृतका गिरजा देवी के 5 बच्चे हैं। पति जगदेव की 4 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें