गिरफ्तारी से बचने के लिए दो मंजिल से कूद गया हिस्ट्रीशीटर
किशोरी पर निकाह करने और धर्मतांतरण कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डालने के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर पप्पू उर्फ इकबाल की शुक्रवार की देर रात पुलिस को तिर्वा में लोकेशन मिली थी। इस पर पुलिस टीम आनन फानन मौके पर पहुंच गई।
आरोपियों की तलाश में छापेमारी
हिस्ट्रीशीटर पप्पू ने खुद को घिरा देखा। इस पर वह गिरफ्तारी से बचने के लिए दो मंजिल से नीचे कूद गया। हालांकि वहां पर खड़ी पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं, बाकी तीन आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।