फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी ने की प्रेस वार्ता, वीडियो में दिखाया पटाखों से लगी थी आग

Thu, 10 Nov 2022 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जाजमऊ में एक बुजुर्ग महिला ने जमीन पर कब्जा करने के लिए आगजनी करने का आरोप लगा दी तहरीर दी थी। मामले में विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी फरार हैं। वहीं, इसको लेकर विधायक की पत्नी ने प्रेस वार्ता की है।
विज्ञापन
विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आगजनी की घटना में विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर मुकदमा दर्ज है। मामले में विधायक इरफान  सोलंकी की पत्नी नसीम ने गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सात नवंबर को आगजनी की घटना को लेकर अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन

उन्होंने अपने घर में प्रेस वार्ता के दौरान एक वीडियो दिखाया, जो करीब छह मिनट का है । इसमें प्लाॅट के आसपास बच्चें पटाखे छुड़ाते दिख रहे हैं । उनका कहना है कि आग उससे ही लगी है। इस दौरान आसपास उनके घर या परिवार का कोई सदस्य नहीं था।
यह वीडियो प्लॉट के सामने स्टार टेनरी के मालिक के घर के लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। उन्होंने कहा जो महिला उसे अपना कह रही है। यह रिजवान सोलंकी के नाम है और महिला वहां पर कब्जा कर परेशान कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस कमिश्नर से न्याय की मांग की है।

विज्ञापन

उनका कहना है कि उनके पति परिवार को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ हमेशा रहें और हम उनके साथ हैं। बता दें कि जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में महिला के घर में आगजनी के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात सपा विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।

केस दर्ज करने के पुलिस बल ने इरफान के घर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। दबिश से पहले ही इरफान व रिजवान वहां से निकल चुके थे। बुधवार सुबह विधायक ने लखनऊ में सपा प्रमुख से मुलाकात की और पुलिस पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया।

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा के मुताबिक उनके मकान व प्लॉट पर लंबे समय से विधायक इरफान सोलंकी व उसके भाई रिजवान सोलंकी निगाह है। कई बार वह कब्जा करने का प्रयास कर चुके हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि सात नवंबर को नजीर जब परिवार संग एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं, तब घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान रिजवान व इरफान अपने साथियों संग आए और उनके घर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें